गुप्त वृन्दावन धाम फूलों की होली से होगा शोभायमान

14 मार्च को मंदिर में बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा गौर पूर्णिमा महोत्सव...

जयपुर। जगतपुरा के हरे कृष्णा मार्ग स्थित गुप्त वृन्दावन धाम में गौर पूर्णिमा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इस अवसर पर श्री श्रीकृष्ण बलराम भक्तों के साथ फूलों की होली खेलेंगे जिसे लेकर अभी से भक्तों में जोरदार उत्साह बना हुआ है। 

उल्लेखनीय है कि गौर पूर्णिमा पर गौडीय वैष्णव सम्प्रदाय के नए वर्ष का शुभारम्भ होता है क्योंकि ये महान पर्व होता है श्री चैतन्य महाप्रभु (जो भगवान् कृष्ण के अवतार हैं) के आविर्भाव का। 

गौर पूर्णिमा पर गुप्त वृन्दावन धाम में श्री श्रीकृष्ण बलराम का दिव्य अलौकिक पोशाक एवं फूल बंगले के साथ भव्य श्रृंगार किया जाएगा। श्री श्री गौर निताई की सुन्दर पालकी के साथ भक्त हरिनाम संकीर्तन पर झूमेंगे। होली के त्यौहार का सीधा सम्बन्ध भगवान् कृष्ण और ब्रज की किशोरी राधारानी से है। ऐसा माना जाता है की श्री कृष्ण ने ग्वालों के संग मिलकर होली खेलने की प्रथा शुरू की थी।

गौर पूर्णिमा के महोत्सव के लिए गुप्त वृन्दावन धाम में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आगामी 14 मार्च को ये उत्सव मंदिर में बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा। श्री गौर निताई का पंचगव्य, विभिन्न फलों के रस से एवं 108 कलशों के पवित्र जल के साथ अभिषेक होगा। भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा।

गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने गौर पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह उत्सव श्री चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य दिवस है उनके सुनहरे रंग के कारण उन्हें गौरांग महाप्रभु भी कहा जाता है। यह त्यौहार गौड़ीय वैष्णवों के लिए नए साल की शुरुआत का भी प्रतीक है।

Comments

Popular posts from this blog

महाकुंभ में स्नान के लिए नि:शुल्क जाने का मौका, विधि विधान से होगी पूजा, पंडितों द्वारा प्रयागराज में मिलेगी निःशुल्क सेवा

जिला कलक्टर का औचक निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

महिला कर्मचारियों को मिला तोहफा, करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित