Featured Post

अनूठी है आदिवासी शिल्प और संस्कृति : महापौर

Image
जयपुर। सी स्कीम स्थित के के स्क्वायर मॉल में "आदि बाज़ार" का विधिवत उद्घाटन जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने किया। आदि बाजार में 15 अक्टूबर तक आदिवासी शिल्प, संस्कृति और वाणिज्य की भावनाओं का उत्सव होगा। महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने कहा कि ट्राइफेड जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम है। ट्राइफेड का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के कारीगरों में आजीविका पैदा करने, उनकी आय बढ़ाने तथा उनके उत्पादों का विपणन विकास के माध्यम से जनजातीय कारीगरों का सामाजिक-आर्थिक विकास करना है। आरएसवीपी के रीजनल मैनेजर संदीप शर्मा ने बताया कि ट्राइफेड की विपणन पहल के रूप में क्षेत्रीय कार्यालय  जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के प्रयासों के तहत एक विशाल जनजातीय उत्सव "आदि बाजार” का आयोजन आठ दिनों की अवधि के लिए कर रहा है।  यह "आदि बाज़ार" मेला 30 जनजातीय स्टालों के माध्यम से जनजातीय हस्तशिल्प, कला, पेंटिंग, कपड़े, आभूषण और वन धन विकास केंद्रों द्वारा मूल्यवर्धित ऑर्गैनिक उत्पादों को बेचने के लिए जनजातीय कारीगरों को मूल्यवान स्थान प्रदान करता है। इसम

वस्त्र समिति द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन

जयपुर। वस्त्र समिति संसद के एक अधिनियम (वस्र समिति अधिनियम, 1963) द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है और यह भारत सरकार के केंद्रीय वस्र मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है।

वस्त्र समिति स्वच्छ भारत का संदेश फैलाने के लिए लगातार काम कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन पर भारत के   प्रधान मंत्री के आह्वान को आगे बढ़ाने के लिए देश भर में स्वच्छता अभियान चला रही है।  इसी  स्वच्छ भारत मिशन के हिस्से के रूप में वस्र समिति द्वारा आज नेहरू प्लेस में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। गहन स्वच्छता अभियान चलाने के लिए नेहरू प्लेस की पार्किंग एरिया का चयन वस्र समिति के उपनिदेशक जयपुर गोविंद प्रसाद व गुणवत्ता आश्वासन अधिकारी विजय बाबू के जुनून और इच्छा से प्रेरित था जिसमें उन्होंने अपने कर्मचारियों और पड़ोस/समुदाय को ठोस और टिकाऊ स्वच्छता अभियान चलाने में शामिल किया था। श्रमदान के माध्यम से आसपास इलाके में किया गया। 

सफाई अभियान सुबह 9.30 बजे प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ शुरू हुआ जिसके बाद वस्र समिति, जयपुर, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) और बैंक ऑफ बड़ौदा के 20 कर्मचारियों तथा 10से अधिक अन्य स्वयंसेवकों के साथ नेहरू प्लेस की पार्किंग एरिया में सफाई अभियान में भाग लिया। इस अभियान के परिणामस्वरूप ढेर सारा कचरा हटाया गया जिसमें अधिकतर गैर-अपघटनीय प्लास्टिक कचरा व सुखा कचरा था जो नेहरू प्लेस की पार्किंग एरिया  में फैला हुआ था।

सफाई अभियान में समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखी गई स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लोगों को स्वच्छता मिशन के महत्व और उध्यान की सफाई के बारे में जागरूक करना। लोगों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता और स्थायी व्यवहार परिवर्तन पैदा करना। श्रम दान और स्वच्छता अभियान में सामुदायिक भागीदारी पर जनता का ध्यान केंद्रित करना। नेहरू प्लेस के सफाई कर्मचारियों के बीच भाईचारे की भावना और उद्देश्य की भावना पैदा करना आज की सफाई अभियान का उद्देश्य रहा।



Comments

Popular posts from this blog

सनातन समस्या नहीं समाधान है - स्वामी चिदानंद सरस्वती

धरी रह गई बस मालिक की चालाकी, उच्च न्यायालय का निर्णय बना सड़क सुरक्षा की नई '"नजीर"

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती विद्यार्थियों से करेंगे संवाद