Featured Post

लड़कियों के साथ होने वाली हिंसा की रोक-थाम के उपायों पर चर्चा

Image
महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का नंबर 74250181 जयपुर। विशाखा महिला शिक्षा एवं शोध समिति की ओर से भांकरोटा के केशुपूरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान के तहत लड़कियों के साथ होने वाली हिंसा की रोक-थाम के उपायों और विशाखा संस्था द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की उपयोगिता पर छात्राओं के साथ चर्चा की गई। संस्था की काउंसलर ने छात्राओं को बताया कि किसी भी महिला या बालिका के साथ किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या हिंसा होने पर वह तत्काल इसकी जानकारी भांकरोटा थाने में स्थित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की काऊंसलर को दें। इस तरह की समस्त जानकारी को पूर्णतया गोपनीय रखा जाता है। इस दौरान मौजूद छात्राओं ने यह भी जानना चाहा कि अगर कोई उन्हें छेड़े या रास्ते में पीछा करे तो इस समस्या से कैसे छुटकारा मिल सकता है। इस पर काऊंसलर ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का नंबर 7425018111 साझा करते हुए तत्काल इसकी सूचना देने की बात कही। इस अवसर पर हुई चर्चा के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केशुपूरा के प्रधानाध्यापक रामकुमार

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना

हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा प्रतिज्ञा भी दिलाई...

जोधपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से जिला प्रशासन, जिला परिषद व आईसीडीएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ा है। यह समस्त देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग, हर श्रेणी के व्यक्ति का योगदान नितान्त आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को हर संभव प्रयास करने हैं। उन्होनें प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की।

उपमुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्मिकों, युवाओं महिलाओं सहित प्रत्येक व्यक्ति को तिरंगा प्रतिज्ञा भी दिलवाई। इसके साथ ही तिरंगा कैनवास पर हर घर तिरंगा का संदेश देते हुए हस्ताक्षर कर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने ’नशा मुक्त भारत अभियान‘ के तहत नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर कर नशा मुक्ति का संदेश भी दिया।

शहर विधायक अतुल भंसाली व शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने कार्यक्रम स्थल पर उपमुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री को पौंधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।


तिरंगा यात्रा रैली का रूट इस प्रकार रहा...


सूर्यनगरी जोधपुर के निवासी ’हर घर तिरंगा अभियान‘ के तहत राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा रैली के साक्षी बने। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से पावटा सर्कल, सोजती गेट, घंटाघर, पुलिस लाइन होती हुई के.एन.कॉलेज से पावटा सर्कल व पुनः कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची।

रैली में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला परिषद, शिक्षा विभाग के कार्मिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि ने वाहनों पर भारत माता की जय जयकार के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा रैली में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ. धीरज कुमार सिंह, एडीएम प्रथम दीप्ति शर्मा, एडीएम द्वितीय रतनलाल योगी, उप निदेशक आईसीडीएस श्रीमती आकांक्षा बैरवा सहित समस्त अधिकारियों, कार्मिकों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।


देखें वीडयो 👉  दिया कुमारी ने दिया रक्षा सूत्र का शगुन

https://youtube.com/shorts/k6dS8JJ53ew?si=SzL1sd3CvetDSLJ7


Comments

Popular posts from this blog

आम आदमी पार्टी के यूथ विंग प्रेसिडेंट अनुराग बराड़ ने दिया इस्तीफा

सनातन समस्या नहीं समाधान है - स्वामी चिदानंद सरस्वती

1008 प्रकांड पंडितों ने किया राजस्थान में सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान