Featured Post
वस्त्र समिति जयपुर द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन
- Get link
- Other Apps
जयपुर। वस्त्र समिति जयपुर द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के हिस्से के रूप में वस्र समिति ने 1 अक्टूबर को नेहरू बाल उद्यान में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया।
गहन स्वच्छता अभियान चलाने के लिए नेहरू बाल उद्यान का चयन वस्र समिति ,जयपुर के उपनिदेशक गोविंद प्रसाद के जुनून और इच्छा से प्रेरित था, जिसमें उन्होंने अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्य पड़ोस और समुदाय को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान के तहत पहले प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई उसके बाद नेहरू बाल उद्यान तक रैली मार्च निकाला गया। वस्र समिति के कर्मचारियों और 50 से अधिक अन्य स्वयंसेवकों के साथ नेहरू बाल उद्यान में सफाई अभियान में चलाया गया इस अभियान के परिणामस्वरूप ढेर सारा कचरा हटाया गया, जिसमें अधिकतर गैर-अपघटनीय प्लास्टिक कचरा था जो नेहरू बाल उद्यान में फैला हुआ था।
वस्त्र समिति के द्वारा किये गए स्वस्थ भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य था 'स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लोगों को स्वच्छता मिशन के महत्व और सफाई के बारे में जागरूक करन'। लोगों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता और स्थायी व्यवहार परिवर्तन पैदा करना।श्रम दान और स्वच्छता अभियान में सामुदायिक भागीदारी पर जनता का ध्यान केंद्रित करना।
वस्र समिति संसद के एक अधिनियम (वस्र समिति अधिनियम, 1963) द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है और यह भारत सरकार के केंद्रीय वस्र मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है। देश भर में इसके 22 कार्यालय है। वस्र समिति अपने पूरे क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके स्वच्छ भारत का संदेश फैलाने के लिए लगातार काम कर रही है।
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a Comment