मुख्यमंत्री की रामनवमी पर शुभकामनाएं

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गहलोत ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम ने जीवन में विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आदर्शों को कभी नहीं त्यागा। उनका जीवन त्याग, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा व वचनबद्धता का अनुपम उदाहरण है। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समरसता व भाईचारा बनाये रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Comments

Popular posts from this blog

महाकुंभ में स्नान के लिए नि:शुल्क जाने का मौका, विधि विधान से होगी पूजा, पंडितों द्वारा प्रयागराज में मिलेगी निःशुल्क सेवा

जिला कलक्टर का औचक निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

महिला कर्मचारियों को मिला तोहफा, करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित