Featured Post

अनूठी है आदिवासी शिल्प और संस्कृति : महापौर

Image
जयपुर। सी स्कीम स्थित के के स्क्वायर मॉल में "आदि बाज़ार" का विधिवत उद्घाटन जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने किया। आदि बाजार में 15 अक्टूबर तक आदिवासी शिल्प, संस्कृति और वाणिज्य की भावनाओं का उत्सव होगा। महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने कहा कि ट्राइफेड जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम है। ट्राइफेड का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के कारीगरों में आजीविका पैदा करने, उनकी आय बढ़ाने तथा उनके उत्पादों का विपणन विकास के माध्यम से जनजातीय कारीगरों का सामाजिक-आर्थिक विकास करना है। आरएसवीपी के रीजनल मैनेजर संदीप शर्मा ने बताया कि ट्राइफेड की विपणन पहल के रूप में क्षेत्रीय कार्यालय  जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के प्रयासों के तहत एक विशाल जनजातीय उत्सव "आदि बाजार” का आयोजन आठ दिनों की अवधि के लिए कर रहा है।  यह "आदि बाज़ार" मेला 30 जनजातीय स्टालों के माध्यम से जनजातीय हस्तशिल्प, कला, पेंटिंग, कपड़े, आभूषण और वन धन विकास केंद्रों द्वारा मूल्यवर्धित ऑर्गैनिक उत्पादों को बेचने के लिए जनजातीय कारीगरों को मूल्यवान स्थान प्रदान करता है। इसम

मुख्यमंत्री ने किया राज कौशल पोर्टल और ऑनलाइन श्रमिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज का शुभारम्भ

जयपुर। लॉकडाउन के बाद आजीविका छिनने की पीड़ा झेल रहे श्रमिकों को आसानी से रोजगार मिल सके तथा श्रमिकों की कमी का सामना कर रहे उद्योगों को सुगमता से श्रमिक उपलब्ध हो सकें इसके लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित राजकौशल पोर्टल तथा ऑनलाइन श्रमिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज का शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बीते दिनों कोरोना संक्रमण के कारण बड़ी संख्या में प्रदेश से श्रमिकों के पलायन तथा प्रवासी श्रमिकों के आगमन को देखते हुए ऑनलाइन लेबर एक्सचेंज बनाने के निर्देश दिए थे। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी अभय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मात्र दो सप्ताह में ही यह पोर्टल तैयार किया गया है। आवश्यकता को देखते हुए इस पोर्टल को जल्द ही मोबाइल ऎप प्लेटफार्म पर भी लाया जाएगा। 


 

शासन सचिव श्रम डॉ. नीरज के.पवन ने प्रस्तुतीकरण में बताया कि इस पोर्टल में 12 लाख प्रवासी श्रमिकों के साथ ही नियोजन कार्यालयों तथा भवन एवं अन्य संनिर्माण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों, आरएसएलडीसी एवं आईटीआई में प्रशिक्षित कुल 53 लाख से अधिक श्रमिकों एवं जनशक्ति का डाटा शामिल किया गया है। साथ ही करीब 11 लाख से अधिक नियोक्ताओं को भी इस पर पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा कोई भी श्रमिक इस पोर्टल पर स्वयं का रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

 


 

वीडियो कॉन्फ्रेंस से शुभारम्भ के दौरान उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, उद्योग राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री अशोक चांदना, आयोजना जनशक्ति राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग सुबोध अग्रवाल, सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त महेन्द्र सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

सनातन समस्या नहीं समाधान है - स्वामी चिदानंद सरस्वती

धरी रह गई बस मालिक की चालाकी, उच्च न्यायालय का निर्णय बना सड़क सुरक्षा की नई '"नजीर"

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती विद्यार्थियों से करेंगे संवाद